लाइव न्यूज़ :

गुपकर गठबंधन की मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:51 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 जून गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) के नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक पर चर्चा करने के लिए यहां मंगलवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) मुख्यधारा की छह पार्टियों का गठबंधन है, जो जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने की मांग कर रहा है।

गठबंधन की उपाध्यक्ष और पीपुल्स डेमाक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की कुछ पूर्व निर्धारित ‘‘निजी व्यस्तता’’ के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। गठबंधन के प्रवक्ता एम वाई तारिगामी ने कहा, ‘‘गठबंधन की बैठक जो कल होने वाली थी, उसे महबूबा मुफ्ती की निजी व्यस्तता के कारण स्थगित कर दिया गया है।’’

यह बैठक पूर्वान्ह्र 11 बजे गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होनी थी। इससे पहले गठबंधन के प्रवक्ता ने बताया था कि बैठक में प्रधानमंत्री के साथ 24 जून को हुई सर्वदलीय बैठक और गठबंधन के आगे के रास्ते पर चर्चा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल