Guna Police Killing: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा गुना शिकारियों को कांग्रेस नेता द्वारा मिलता है संरक्षण, होनी चाहिए जांच

By आजाद खान | Updated: May 15, 2022 13:16 IST2022-05-15T13:12:42+5:302022-05-15T13:16:30+5:30

Guna Police Killing: इस मुठभेड़ में तीन पुलिस वालों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त आरोपियों के पास भारी तादात में हथियार थे।

Guna 3 Police Killing BJP state president Vishnu Datt Sharma serious allegations Digvijay Singh poachers protection Congress leader investigation | Guna Police Killing: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा गुना शिकारियों को कांग्रेस नेता द्वारा मिलता है संरक्षण, होनी चाहिए जांच

Guna Police Killing: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा गुना शिकारियों को कांग्रेस नेता द्वारा मिलता है संरक्षण, होनी चाहिए जांच

Highlightsगुना मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया है। उन्होंने उन पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इस पर दिग्विजय सिंह ने भी पलटवार किया है।

Guna Police Killing: मध्य प्रदेश के गुना (Guna) मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Datt Sharma) ने कॉन्फ्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर गुना मामले में शामिल आरोपी शिकारियों के दिग्विजय सिंह द्वारा संरक्षण देने की बात कही है। विष्णुदत्त शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह से जुड़े हुए लोग इस तरीके से उनके संरक्षण में कैसे काम कर पाते है, इस बात की भी जांच होनी चाहिए। आरोपियों के पास भारी तादात में हथियार पाए जाने पर भी सवाल खड़ा किया है। भाजपा नेता ने इस घटना को निंदनीय बताया है और कहा है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा। 

क्या कहा है भाजपा नेता ने

मामले में बोलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इन आरोपियों के तार राघोगढ़ किले से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी नौशाद खान और छह अन्य साथियों के पास इतनी भारी तादात में हथियार कैसे आए है। विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन आरोपियों को सिंह द्वारा संरक्षण मिलता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर खरगोन में माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया है। विष्णुदत्त शर्मा ने इसकी जांच होने की बात कही है और यह पता लगाने को कहा है कि इन सब के पीछे किसका हाथ है। 

दिग्विजय सिंह ने किया पलटवार

इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस घटना की जांच होने ही चाहिए और दोषियों को सजा भी मिलनी चाहिए। सिंह ने आगे कहा, "मैं सहमत हूँ। केंद्र में सरकार भाजपा की मप्र में सरकार भाजपा की। भाजपा सरकार जाँच करवाएँ जो भी दोषी हों उन्हें इस जघन्य अपराध करने की सख़्त से सख़्त सज़ा दें। मेरी पूरी सहानुभूति उन तीन निर्दोष कर्तव्य निष्ट पुलिस कर्मियों के परिवार के साथ है जिन्होंने शहादत दी है।" 

आपको बता दें कि गुना में पुलिस वाले और शिकारियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन पुलिस वालों की मौत हो गई है। वहीं मरने वाले पुलिस वाले में से एक के अंतिम संस्करा के दौरान लोगों ने उसके अमर रहने के जमकर नारे भी लगाए हैं। 

Web Title: Guna 3 Police Killing BJP state president Vishnu Datt Sharma serious allegations Digvijay Singh poachers protection Congress leader investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे