लाइव न्यूज़ :

सुब्रत राय की बायोपिक के लिए दोबारा साथ आए गुलज़ार और रहमान

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर एकेडमी अवार्ड जीत चुके गीतकार गुलज़ार और संगीतकार ए आर रहमान की जोड़ी चर्चित उद्योगपति सुब्रत राय पर बनने वाली बायोपिक में एक बार फिर साथ में काम करेगी ।

यह फिल्म सहारा समूह के अध्यक्ष के जीवन पर आधारित होगी। इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह अपने बैनर लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के तत्वावधान में करेंगे।

इस फिल्म के जरिए गुलज़ार और रहमान की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इससे पहले यह जोड़ी "दिल से", "गुरु", "युवराज" और ऑस्कर पुरस्कार विजेता "स्लमडॉग मिलियनेयर" जैसी फिल्मों के गीत और संगीत से दर्शकों का मन जीत चुकी है।

गुलज़ार ने रहमान के साथ एक बार फिर काम करने के अवसर पर कहा कि उनके साथ काम करना शानदार होगा।

गुलजार (87) ने एक वक्तव्य में कहा, "सुब्रत रॉय का जीवन गूढ़ और प्रेरक है। रहमान एक शानदार कलाकार और संगीतकार हैं और मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।"

गुलज़ार के साथ एक बार फिर काम करने के अवसर पर रहमान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "गुलज़ार साहब के भावपूर्ण गीत एक संगीतकार के लिए बेहद प्रेरणादायी होते हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं फिल्म के गीतों और कहानी के साथ न्याय कर पाऊंगा। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।"

इस फिल्म के शीर्षक और इसमें काम करने वाले कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल