लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:47 IST

Open in App

श्रीनगर, छह दिसंबर कश्मीर घाटी में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग के अलावा सभी जगह सोमवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताह के मध्य में बारिश का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।

घाटी में अन्य स्थानों पर रविवार रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रविवार की रात तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोकरनाग में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इससे केन्द्र शासित प्रदेश में रात के समय तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह