लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः दक्षिण राजस्थान के सियासी दंगल में गुलाबचन्द कटारिया और सीपी जोशी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 15, 2019 05:36 IST

जोशी के विस अध्यक्ष बनने के साथ ही दक्षिण राजस्थान का सियासी दंगल बेहद दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि इधर बीजेपी में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया हैं, तो उधर कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी होंगे.

Open in App

जैसी कि सबसे पहले संभावना व्यक्त की गई थी, खबर है कि- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी राजस्थान की नवगठित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे. राजस्थान में पहले मंत्रिमंडल के गठन के समय जोशी को मंत्री नहीं बनाने को लेकर सियासी क्षेत्रों में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा था कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं दी गई, लेकिन अब साफ हो गया है कि उन्हें उनके सियासी कद के हिसाब से विधानसभा अध्यक्ष का पद दिया जा रहा है.

वर्ष 2009 से 2013 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं तथा एक समय वे सीएम पद के प्रबल दावेदार भी थे, लिहाजा मंत्रिमंडल में कोई भी पद उनके सियासी कद के सापेक्ष ठीक नहीं माना जा रहा था, अब वे समकक्ष पद पर विधानसभा अध्यक्ष होंगे. जोशी के विस अध्यक्ष बनने के साथ ही दक्षिण राजस्थान का सियासी दंगल बेहद दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि इधर बीजेपी में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया हैं, तो उधर कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी होंगे.

इस बार विस चुनाव में दक्षिण राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों को उम्मीदों के अनुरूप कामयाबी नहीं मिली थी तो बीटीपी, जनता सेना जैसे दलों का उदय भी बड़ा सवाल बन कर उभरा है. कांग्रेस और बीजेपी, दोनों दलों के सामने दक्षिण राजस्थान की आधा दर्जन सीटें बचाने की चुनौती तो है ही, बीटीपी, जनता सेना के बढ़ते प्रभाव को रोकना भी आसान नहीं है.

संगठन के नजरिए से तो कांग्रेस-बीजेपी, दोनों ही दलों में गुटबाजी और भितरघात प्रभावी है, किन्तु संगठनात्मक दृष्टि से बीजेपी, कांग्रेस के सापेक्ष बेहतर स्थिति में है. दक्षिण राजस्थान लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा है, किन्तु अब सियासी तस्वीर वैसी नहीं है. लोस चुनाव में दोनों दलों की राजनीतिक परीक्षा है कि भविष्य में दक्षिण राजस्थान में किसका दबदबा कायम रहेगा.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह