लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले से भड़के दिग्गज नेता, कहा- आगामी चुनाव को रोक दो, पाकिस्तान को ठोक दो

By भाषा | Updated: February 16, 2019 20:40 IST

जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 200 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था।

Open in App

गुजरात के वरिष्ठ मंत्री गणपतसिंह वसावा ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई जरूरी है। चाहे इसकी कीमत आगामी लोकसभा चुनाव में विलंब के रूप में चुकानी पड़े। गुजरात के वन, आदिवासी विकास एवं पर्यटन मंत्री वसावा ने सूरत में एक जनसभा में ‘‘जैसे को तैसा’’ जवाब की पैरवी की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक ‘‘शोकसभा’’ होनी चाहिए।

जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 200 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था। वसावा ने गुजरात में कहा, ‘‘अत्यारे चुनाव रोकी दो, अने पाकिस्तान ने ठोकी दो (आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो)।’’ 

उन्होंने कहा कि यदि आप चुनाव में दो महीने की देरी होती है तो भी ठीक है लेकिन पाकिस्तान को एक सबक सिखाया जाना चाहिए। हमारे 125 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि हमारे सशस्त्र बल इस तरह (पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई) का कुछ करें। हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे। हमें हमारे जवानों में पूरा भरोसा है। सीआरपीएफ ने भी कहा है कि वह बदला लेने का स्थान और समय का निर्णय करेगी।’’ 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया