लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गुजरात की ये कंपनी 'सेंट्रल विस्टा' को देगी नया रूप, रायसीना पहाड़ी के आसपास बदल जाएगा स्वरूप

By भाषा | Updated: October 25, 2019 19:24 IST

इस परियोजना के तहत कंपनी सेंट्रल विस्टा और संसद भवन के नवीनीकरण के लिए वास्तु और इंजीनियरिंग कामकाज की रुपरेखा और एक साझा केंद्रीय सचिवालय विकसित करने के लिए परामर्श देगी।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद की ‘एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ को मिली जिम्मेदारीरायसीना पहाड़ी के आसपास के सरकारी भवनों और संसद भवन के नवीनीकरण की परियोजना

देश की सत्ता का केंद्र मानी जाने वाली रायसीना पहाड़ी के आसपास के सरकारी भवनों और संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) के नवीनीकरण की परियोजना के परामर्शदाता के तौर पर अहमदाबाद की ‘एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग ऐंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ को चुना गया है। इसके लिए बोलियां मंगायी गयी थी जिसमें इसकी बोली विजयी रही।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक प्रभाकर सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस परियोजना के तहत कंपनी सेंट्रल विस्टा और संसद भवन के नवीनीकरण के लिए वास्तु और इंजीनियरिंग कामकाज की रुपरेखा और एक साझा केंद्रीय सचिवालय विकसित करने के लिए परामर्श देगी।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ‘एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग एंड मैंनेजमेंट’ पूर्व में कई योजनाओं पर काम कर चुकी है। यह कंपनी इससे पहले साबरमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना में भी शामिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर यहां एक बड़े कार्यक्रम में शरीक हुए थे। सिंह ने कहा, 'एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग एंड मैंनेजमेंट को इस परियोजना के परामर्शदाता के तौर पर चुना गया है।' 

उन्होंने कहा कि बोली का चयन करने में 80 प्रतिशत भारांश गुणवत्ता और 20 प्रतिशत वित्त को दिया गया। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में दो सितंबर को बोलियां आमंत्रित की थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह