लाइव न्यूज़ :

सरकार की अवैध प्रक्रिया के तहत गुज्जर-बकरवाल समुदाय को निकाला जा रहा है: महबूबा

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को सरकार को इस केंद्रशासित प्रदेश के वन्यक्षेत्रों से गुज्जर-बकरवाल समुदाय के सदस्यों को हटाने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि यदि उन्हें परेशान किया गया तो परिणाम खतरनाक होंगे।

वह सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में ऊंचे इलाकों में गयीं और लोगों से मिलीं जिनके ‘ढोकों’ (अस्थायी आश्रयों) को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हटा दिया गया है।

महबूबा ने कहा, ‘‘ यह अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी अवैध प्रक्रिया का हिस्सा है। गुज्जर, बकरवाल जैसे जो लोग यहां घुमंतू की भांति रहते हैं , जिनके पुरखे सदियों से रहते आये, उन्हें खाली कराया जा रहा है। ’’

उन्होंने कहा कि केंद्र ने निवासी प्रमाणपत्र में बदलाव किया और वह पूरे देश से लोगों को जम्मू कश्मीर में लाना और यहां के लोगों को हटाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बस यहां (कश्मीर में) ही नहीं हो रहा है, बल्कि आप यदि जम्मू में देखें (तो आप पायेंगे कि) भटिंडी, सुजवान, चट्टा जैसे स्थानों, जहां मुस्लिम जनसंख्या है और गुज्जर एवं बकर इन वनों के असली रक्षक हैं, उन्हें खाली करवाया जा रहा है। वे सर्दियों में कहां जायेंगे?

गुज्जर-बकरवाल समुदाय को बहुत निष्ठावन और शांतिप्रिय बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनका उत्पीड़न जारी रहा तो सरकार को खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।

महबूबा ने कहा कि केंद्र वन्य अधिनियम को लागू करने में विफल रही जिससे इस समुदाय की रक्षा हो सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह