लाइव न्यूज़ :

गुजरात के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तमिलनाडु तबादला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जून भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के गुजरात कैडर के अधिकारी जयंती रवि को प्रतिनियुक्ति पर तमिलनाडु में ओरोविल फाउंडेशन में सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। वह फिलहाल गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 24 मई को रवि की प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि रवि को ओरोविल फाउंडेशन में प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने के उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को समिति ने मंजूरी दे दी है।

आदेश के मुताबिक, 1991 बैच के आईएएस अफसर रवि ओरोविल फाउंडेशन में तीन साल की अवधि के लिए सचिव रहेंगे और यह अवधि उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

53 वर्षीय रवि चेन्नई के मूल निवासी हैं। उन्होंने ई-प्रशासन में पीएचडी की है तथा उनके पास परमाणु भौतिकी में एमएससी की डिग्री है।

ओरोविल तमिलनाडु के विलुप्पुरम जिले में एक प्रायोगिक नगरी है जिसका ज्यादातर हिस्सा तमिलनाडु में तथा कुछ हिस्सा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए