लाइव न्यूज़ :

गुजरात का बकाया कर्ज 3,15,455 करोड़ रुपये, जीएसडीपी का करीब 19 फीसदी : कैग

By भाषा | Updated: September 28, 2021 23:35 IST

Open in App

गांधीनगर, 28 सितंबर गुजरात विधानसभा में मंगलवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की राज्य वित्त लेखा रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बताया गया कि 2019-20 के लिए राज्य का बकाया कर्ज 3,15,455 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 3,15,455 करोड़ रुपये का कर्ज सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 18.96 फीसदी रहा, जो 14वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित 25.76 फीसदी की सीमा के भीतर हैं रिपोर्ट के मुताबिक, 2015-16 में ऋण, जीएसडीपी का 21.49 फीसदी था।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का कुल कर्ज 2015-16 में 2,21,090 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 3,15,455 करोड़ रुपये हो गया, जो चार साल में 94,365 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्शाता है।

उसके मुताबिक, 2019-20 के दौरान गुजरात की प्रति व्यक्ति आय 2,54,789 रुपये रही जोकि राष्ट्रीय औसत 1,51,677 रुपये से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू