लाइव न्यूज़ :

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2021 18:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 सितंबर गुजरात के निर्दलीय विधायक एवं प्रभावशाली दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ 28 सितंबर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है।

भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घटनाक्रम हुआ है।

मेवानी, 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से बनासकांठा जिले के वडगाम सीट से निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ 28 सितंबर को, मैं कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस में शामिल होऊंगा। ’’

उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में शरीक होंगे, जहां वह (मेवानी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।

पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम उन सभी क्रांतिकारी युवाओं का स्वागत करते हैं, जो देश के विकास और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को इच्छुक हैं तथा (महात्मा) गांधी, सरदार (पटेल) और (जवाहरलाल) नेहरू को अपना आदर्श मानते हैं। ’’

उन्होंने मेवानी को पुराना मित्र बताते हुए कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ लड़ने वाले हर व्यक्ति का कांग्रेस स्वागत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos