गुजरात का प्रसिद्ध ‘तरणेतर मेला’ कोविड-19 की वजह से रद्द

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:46 IST2021-07-31T16:46:07+5:302021-07-31T16:46:07+5:30

Gujarat's famous 'tarnet fair' canceled due to Kovid-19 | गुजरात का प्रसिद्ध ‘तरणेतर मेला’ कोविड-19 की वजह से रद्द

गुजरात का प्रसिद्ध ‘तरणेतर मेला’ कोविड-19 की वजह से रद्द

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 31 जुलाई गुजरात का प्रसिद्ध तरणेतर मेला लगातार दूसरे साल कोविड-19 महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया है। इस मेले में देशभर से पर्यटक पहुंचते हैं।

यह मेला हर साल अगस्त-सितंबर में तीन दिन के लिए तरणेतर गांव में त्रिनेत्रेश्वर मंदिर के पास आयोजित किया जाता है।

सुरेंद्रनगर के जिलाधिकारी ए. के. औरंगाबादकर ने कहा, ‘‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और गुजरात सरकार की नवीनतम कोविड-19 अधिसूचना - जिसमें 400 से अधिक लोगों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में जमा होने पर रोक है-के मद्देनजर इस साल मेले को रद्द कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य अधिसूचना में सभी मंदिरों को पूजा के लिए खोलने और अन्य अनुष्ठानों को करने की अनुमति दी गई है लेकिन श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमों का अनुपालन करना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए फैसला किया गया कि कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर इस साल तरणेतर मेले का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी कोविड-19 की वजह से मेले का आयोजन नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat's famous 'tarnet fair' canceled due to Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे