लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा एक जुलाई से होगी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 मई कक्षा बारहवीं के सामान्य एवं विज्ञान संकायों के विद्यार्थियों की राज्य बोर्ड परीक्षा सभी कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए एक जुलाई से आयोजित की जाएगी। गुजरात सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की।

शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठक की और 6.83 लाख विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विज्ञान संकाय के 1.40 लाख और आम संकाय (कला एवं वाणिज्य) के 5.43 लाख विद्यार्थियों के एक जुलाई से शुरू हो रही इस परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

चूडासामा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर आपस में दूरी रखने के लिए एक परीक्षा हॉल में बस 20 विद्यार्थी बिठाये जाएंगे और महामारी से संबंधित सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि साथ ही विद्यार्थियों को उनके घरों के आसपास ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा ताकि उन्हें यात्रा न करनी पड़े। यदि कोई विद्यार्थी कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा नहीं दे पाता/ पाती है तो उसे 25 दिनों बाद नये प्रश्नपत्र के साथ परीक्षा का मौका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर