लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में गुजराती राज्यपाल! नितिन पटेल, चूडासमा और व्यास के नाम की चर्चा

By महेश खरे | Updated: June 19, 2019 07:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.अमित शाह 3-4 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे.

ममता बनर्जी और भाजपा के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में गुजराती राज्यपाल की नियुक्ति पर मंथन शुरू कर दिया है. वर्तमान राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसके पहले भाजपा नए राज्यपाल का नाम तय कर लेगी. अमित शाह 3-4 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे.

गृहमंत्री बनने के बाद उनकी पहली गुजरात यात्रा के एजंडे के विषयों में एक विषय बंगाल के नए राज्यपाल के लिए गुजरात से संभावनाएं तलाशना भी है. राज्यसभा उपचुनाव की रणनीति और गुजरात में भाजपा के सदस्यता अभियान मिशन-20 लाख पर कार्यकर्ताओं से विचार- विमर्श भी वह करेंगे. तीन नामों का पैनल तैयार भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार राज्यपाल पद के लिए तीन से चार नामों का पैनल तैयार है.

दीदी के उस बयान को केन्द्र सरकार ने गंभीरता से लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पश्चिम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगी. किसी गुजराती को राज्यपाल बनाने की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है. इसके लिए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडासमा, पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास में से किसी एक के नाम को फाइनल किया जा सकता है. तीनों नेता वरिष्ठ, अनुभवी और पीएम मोदी के भरोसेमंद हैं.

यदि किसी प्रशासनिक चेहरे पर विचार हुआ तो सीएम विजय रुपानी के एडीशनल चीफ सैक्रेटरी कैलाशनाथ के नाम पर भी मोहर लग सकती है. कैलाशनाथ पीएम नरेन्द्र मोदी की भी गुड बुक में हैं. इन चार नामों में से ही किसी को पश्चिम बंगाल के राजभवन में भेजने की प्रबल संभावनाएं हैं.

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया