लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में भाजपा, इस BJP सांसद के फार्म हाउस पर लिखी गई दलबदल की पटकथा!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2019 08:51 IST

अगले राज्यसभा चुनाव पर नजर राज्यसभा उपचुनाव में तो भाजपा ने अलग अधिसूचना के जरिये दोनों सीटों को बरकरार रख लिया. लेकिन, उसकी नजर अब अगले साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव पर है. तब गुजरात से उच्च सदन की चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंंगे.

Open in App

भाजपा गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है. इस बार उसके निशाने पर कांग्रेस के ओबीसी विधायक भरत ठाकोर समेत कुछ बड़े चेहरे हैं. कांग्रेस भी हालांकि घर बचाने में जुटी है. राज्यसभा उपचुनाव के पहले कुछ कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में भाजपा को कामयाबी मिली, पर तब उतने विधायक नहीं टूट पाए, जितनी उम्मीद थी. तब केवल अल्पेश ठाकोर और धवल् सिंह झाला ही भाजपा के पाले में आ पाए थे.

अगले राज्यसभा चुनाव पर नजर राज्यसभा उपचुनाव में तो भाजपा ने अलग अधिसूचना के जरिये दोनों सीटों को बरकरार रख लिया. लेकिन, उसकी नजर अब अगले साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव पर है. तब गुजरात से उच्च सदन की चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंंगे.

इन्हीं सीटों पर कब्जा जमाने की रणनीति भाजपा अभी से बना रही है. वर्तमान में 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का संख्या बल 100 है. कांग्रेस के 69 विधायक हैं. बीटीपी के दो, राकांंपा का एक और एक निर्दलीय है. कुल 9 सीटें खाली हैं, जिनमें से 6 पर अक्तृबर तक उप चुनाव करा लिए जाएंगे. बॉक्स कांग्रेस के 15 असंतुष्ट विधायक राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों पर नजर गड़ाए हुए है.

लगभग 15 ऐसे चेहरे हैं, जो किसी न किसी बात को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेतृत्व से असंतुष्ट हैं. उनके असंतोष को भुनाने के लिए भाजपा नेतृत्व सियासी गोटियां फिट करने में लगा है. भरत-धर्मेंद्र मुलाकात बेचराजी के कांग्रेस विधायक भरतभाई ठाकोर से इसी सप्ताह केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुलाकात को इसी रणनीति की कड़ी माना जा रहा है.

ठाकोर के भाजपा में आने की चर्चा राज्यसभा उपचुनाव के समय चली थी. लेकिन, ऐन मौके पर उन्होंंने यह कहकर कि 'मैं कांग्रेस में ही हूं', चर्चा को विराम दे दिया था. अब अपने स्वजातीय सांसद मित्र जुगलभाई ठाकोर के फार्महाउस पर प्रधान से हुई मुलाकात के बाद भरत ठाकोर के पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं.

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों