लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ब्रिटेन से लौटी महिला, तंजानिया से आए पति-पत्नी ओमीक्रोन से संक्रमित, कुल संख्या 14 हुई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 दिसंबर गुजरात के वडोदरा में ब्रिटेन से लौटी 27 वर्षीय महिला और तंजानिया से अहमदाबाद की यात्रा पर आए पति-पत्नी सोमवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वडोदरा में महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या तीन हो गई जबकि गुजरात में अब तक कुल 14 लोग वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला 13 दिसंबर को ब्रिटेन की यात्रा कर मुंबई के रास्ते लौटी थी। दोनों हवाई अड्डों पर वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी। बाद में उसने बुखार की शिकायत की और कोविड-19 जांच के लिये नमूने दिये, जिसकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिये भेजा गया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महिला में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं।

अधिकारियों के अनुसार तंजानिया से आए पति-पत्नी भी ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। वे 11 दिसंबर को मुंबई के रास्ते भारत आए थे। उनके नमूनों में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हो गई है। दोनों की आयु 40 वर्ष से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच