लाइव न्यूज़ :

गुजरात : महिला ने 11 वर्षीय लड़की का हाथ खौलते तेल में डुबाया, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 सितंबर गुजरात के पाटन जिले में एक महिला ने पड़ोस की 11 वर्षीय लड़की का हाथ उबलते तेल में कथित तौर पर जबरन डाल दिया ताकि साबित कर सके कि लड़की झूठ नहीं बोल रही है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को पुलिस ने दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी लखी मकवाना (40) को कथित घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बुधवार को पाटल के संतालपुर शहर में हुई।

गुजरात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जागृतिबेन पंड्या ने जिलाधिकारी से कहा है कि घटना की जांच कराएं और रिपोर्ट सौंपें।

घटना के बाद बनाए गए वीडियो में दिख रहा है कि पीड़िता की दाहिनी हथेली झुलस गई है और वह रोते हुए अपना दुखड़ा सुना रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाला गया है।

पंड्या ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे सूचना दी गई है कि पाटन पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। मैंने अपने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया है कि पीड़िता के घर जाएं और उसके उपचार का जायजा लें। मैंने जिलाधिकारी से भी कहा है कि अपनी तरफ से जांच कराएं और रिपोर्ट सौंपें।’’

संतालपुर थाने के उपनिरीक्षक एन. डी. परमार ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हमला एवं आपराधिक धमकी के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चलता है कि महिला और लड़की का परिवार पड़ोसी हैं और करीब दस दिन पहले लड़की ने घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति को आरेापी से बात करते हुए देखा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार की सुबह जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे तो आरोपी ने लड़की से पूछा कि क्या उसने दूसरे लोगों को उस व्यक्ति से उसकी बातचीत के बारे में बताया तो नहीं है। लड़की ने इस बात से इंकार किया लेकिन आरोपी उसे अपने घर के अंदर ले गई और उससे खौलते तेल में अपना हाथ डालने को कहा ताकि साबित हो सके कि वह झूठ नहीं बोल रही है।’’

उन्होंने कहा कि जब लड़की ने वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी दाहिने हाथ को जबरन खौलते तेल में डाल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे