लाइव न्यूज़ :

गुजरात : जादू-टोने के दौरान पिटाई से महिला की मौत ; पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:51 IST

Open in App

द्वारका, 14 अक्टूबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में जादू-टोना करने वाले एक व्यक्ति ने 25 वर्षीय एक महिला को ‘‘देवता के प्रकोप से मुक्त करने के लिए’’ लोहे की गर्म चेन से उसकी कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला के कुछ रिश्तेदारों ने भी जादू-टोने के दौरान उसकी पिटाई की। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस निरीक्षक पी. बी. गढ़वी ने कहा कि बुधवार को हुई कथित घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिकी के अनुसार, मीठापुर तालुका के आरामभाडा गांव निवासी रमीला सोलंकी और उसका पति बाला नवरात्रि मनाने के लिए द्वारका शहर के नजदीक ओखामंडी गांव में आए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘रमीला अचानक हिलने लगी और ऐसे व्यवहार करने लगी जैसे उस पर भूत आ गया है। झाड़-फूंक करने वाले रमेश सोलंकी ने अन्य लोगों से कहा कि उसे क्रोधित देवता के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए पीटें। उसने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने रमीला को नहीं पीटा तो वह हर किसी को मार देगी। आरोपियों ने जलती लकड़ी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इसके बाद लोहे की गर्म से चेन से उसकी बारी-बारी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

रमीला के पति की शिकायत पर पुलिस ने रमेश सोलंकी और महिला के रिश्तेदार अर्जुन सोलंकी, वेरसी सोलंकी, मनु सोलंकी और भावेश सोलंकी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल