लाइव न्यूज़ :

गुजरात: जुआ खेलने के लिए दादी के खाते से निकाले 2.7 लाख रुपये

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात दिसंबर अहमदाबाद के 19 वर्षीय एक लड़के को ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए अपनी दादी के बैंक खाते से धोखे से 2.71 लाख रुपये से अधिक की रकम निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कुछ दिन पहले आरोपी की दादी ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीआई निकासी के जरिए इस साल सितंबर से नवंबर के बीच किसी ने कथित तौर पर उसके बैंक खाते से 2,71,359 रुपये निकाले थे ।

शिकायत की जांच के दौरान पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने पाया कि आरोपी ने अपनी दादी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर उसका सिम कार्ड निकाल लिया।

साइबर अपराध पुलिस निरीक्षक एम एच पवार ने बताया कि इसके बाद उसने दूसरे फोन में उस नंबर का इस्तेमाल कर अपनी दादी के बैंक खाते से जुड़ा एक पेटीएम खाता खोला, जिसके जरिए उसने कथित तौर पर पैसे निकाल लिए ।

उसकी दादी को लगा कि उनका फोन काम नहीं कर रहा है क्योंकि सिम कार्ड का रिचार्ज खत्म हो गया है ।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाकर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने ऑनलाइन जुआ खेलने और अन्य वस्तुओं पर पैसे खर्च करने की लत के कारण पैसे निकाले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र