लाइव न्यूज़ :

गुजरात केवल पूर्व पंजीकरण प्रणाली के माध्यम से 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण करेगा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 मई केंद्र सरकार अब कोविन प्लेटफॉर्म पर 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए मौके पर पंजीकरण और अपॉइंटमेंट की अनुमति दे रहा है, जबकि गुजरात सरकार ने सोमवार को कहा कि वह वर्तमान प्रणाली के माध्यम से ही कोविड-19 टीकाकरण अभियान का संचालन करेगी, जिसमें टीका लेने से पहले पंजीकरण कराना और अपॉइंटमेंट लेना होता है।

केंद्र की घोषणा के बाद, गुजरात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि "मौके पर पंजीकरण" की यह नई सुविधा अभी राज्य में लागू नहीं होगी।

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने बयान में कहा कि राज्य सरकार "पहले पंजीकरण कराने" की वर्तमान प्रणाली का पालन करना जारी रखेगी, जिसमें लाभार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीकाकरण की तारीख, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी जाती है।

रवि ने कहा कि अभी तक इस प्रणाली में कोई बदलाव नहीं हुआ है और जो लोग टीका लगवाना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक मोबाइल ऐप्लिकेशन या वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना चाहिए।

उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्टों का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया कि गुजरात में मोबाइल ऐप्लिकेशन या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पहले पंजीकरण कराने के बजाय, 18-44 आयु वर्ग के लोग अब टीकाकरण केंद्रों में सीधे जाकर "मौके पर" पंजीकरण का विकल्प चुन सकते हैं।

इससे पहले दिन में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर अब 18-44 आयु वर्ग के लिए मौके पर पंजीकरण और अपॉइंटमेंट की सुविधा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया