लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद गुजरात ने ‘वाइब्रेंट समिट’ आयोजित करने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 दिसंबर गुजरात में कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार अगले महीने ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ आयोजित करने के लिए ‘प्रतिबद्ध’ है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार ने सात दिनों के पृथक-वास नियम में केंद्र से छूट मांगी है ताकि ‘‘जोखिम वाले’’ देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से राज्य को आर्थिक रूप से लाभ होगा और रोजगार भी पैदा होगा।

राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति ‘नियंत्रण’ में होने का दावा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब से केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले आगंतुकों को ही सरकारी कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ के 10वें संस्करण की शुरुआत अगले साल 10 जनवरी से गांधीनगर में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा