लाइव न्यूज़ :

गुजरात : गांधीनगर नगर निगम, तीन नगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन अक्टूबर गुजरात में गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और तीन नगरपालिकाओं ओखा, भाणवड और थारा के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कुछ नगर निगमों, नगरपालिकाओं और जिला एवं तालुका पंचायतों की खाली सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहे हैं। लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर कतरों में खड़े थे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जीएमसी में पहले दो घंटे में पांच प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जीएमसी की 44 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और इसमें 161 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से भारतीय जनता पार्टी के 44, कांग्रेस के 44, आम आदमी पार्टी के 40 तथा अन्य दलों के प्रत्याशी हैं।

पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों भाजपा और कांग्रेस के अलावा, 'आप' ने स्थानीय निकाय चुनाव में लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिसके लिए रविवार को मतदान हो रहा है। यह चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक परीक्षा होगी, जिसने विजय रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया।

तीन नगर पालिकाओं थारा (बनासकांठा जिला), ओखा और भाणवड (दोनों द्वारका जिले में) की 78 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिसके लिए 205 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72, आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं।

मार्च में चुनाव के बाद से खाली हुईं दो नगर निगमों अहमदाबाद और जूनागढ़ में तीन सीटों, 26 नगर पालिकाओं में 42 सीटों, सात जिला पंचायतों में आठ सीटों और 37 तालुका पंचायतों में 43 सीटों पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। जिला पंचायत निकायों में खाली हुई आठ सीटों पर 24 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस के आठ उम्मीदवार, आप के सात उम्मीदवार सहित अन्य चुनाव मैदान में हैं।

तालुका पंचायत की 43 सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 123 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के 43 और 'आप' के 28 उम्मीदवार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल