लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक संस्थानों में भर्ती हेतु टैट की अनिवार्यता संबंधी विधेयक को गुजरात विस की मंजूरी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 31 मार्च गुजरात विधानसभा ने अपराध दंड प्रक्रिया संहिता के एक प्रावधान में संशोधन और धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यक संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती हेतु राज्य शिक्षा बोर्ड की अध्यापक योग्यता परीक्षा (टैट) को अनिवार्य बनाने के प्रावधान वाले विधेयक समेत कुछ अन्य विधेयकों को बुधवार को मंजूरी दे दी।

विधानसभा में पारित किये गये विधेयक गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा (संशोधन) विधेयक, गुजरात राज्य पेशेवर, व्यापारी, पेशा, रोजगार (संशोधन) विधेयक, अपराध दंड प्रक्रिया संहिता (गुजरात संशोधन) विधेयक, गुजरात विनियोग विधेयक, गुजरात विनियोग (अत्यधिक व्यय) विधेयक हैं।

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा (संशोधन) विधेयक 2021 के तहत धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यक संस्थानों को ऐसे शिक्षकों की भर्ती करनी होगी जिन्होंने अध्यापक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने विधेयक सदन में पेश करते हुए कहा कि यह संशोधन उच्चतम न्यायालय एवं गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के बाद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू