लाइव न्यूज़ :

गुजरात : भाजपा के कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन, छह के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:55 IST

Open in App

जूनागढ़, सात जून गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मालीया हाटीना शहर से भाजपा के छह पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कुछ लोगों के स्वागत के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पार्टी के 100 से अधिक कार्यकर्ता जमा हुए थे, अधिकतर ने मास्क नहीं पहना था, जिसके बाद मालिया हाटीना तालुका से भाजपा महासचिव अनिरुद्ध डोडिया और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के किया गया था और इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया गया था। गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के चलते वर्तमान में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर पाबंदी है। इस संबंध कार्यक्रम का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने पर भारतीय दंड संहिता, महामारी रोग कानून, आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा