लाइव न्यूज़ :

गुजरात की विजय रुपाणी सरकार ने 78 IAS अधिकारियों का किया तबादला

By भाषा | Updated: August 30, 2019 22:18 IST

गुजरात आईएएस तबादलेः संगीता सिंह की जगह सामान्य प्रशासन विभाग में कमल कुमार दयानी को लाया गया है जो इस समय खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलों के विभाग में प्रधान सचिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सरकार ने शुक्रवार को बड़ी फेरबदल करते हुए 78 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये और प्रतिनियुक्ति पर भारतीय विदेश सेवा की एक अधिकारी को औद्योगिक विस्तार ब्यूरो में नियुक्ति दी गयी है। जिन प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह का नाम शामिल है।

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को बड़ी फेरबदल करते हुए 78 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये और प्रतिनियुक्ति पर भारतीय विदेश सेवा की एक अधिकारी को औद्योगिक विस्तार ब्यूरो में नियुक्ति दी गयी है। जिन प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह का नाम शामिल है जिन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) बनाकर भेजा गया है। वह ए एम तिवारी की जगह लेंगी जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।संगीता सिंह की जगह सामान्य प्रशासन विभाग में कमल कुमार दयानी को लाया गया है जो इस समय खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामलों के विभाग में प्रधान सचिव हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पूनमचंद परमान को अब कृषि, कृषक कल्याण तथा सहकारिता विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।जल आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव जे पी गुप्ता का तबादला मुख्य राज्य कर आयुक्त, अहमदाबाद के तौर पर किया गया है। वहीं भूगर्भ और खनन आयुक्त रूपवंत सिंह को वित्त विभाग में व्यय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।राज्य में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय विदेश सेवा की 2009 बैच की अधिकारी नीलम रानी को गांधीनगर में औद्योगिक विस्तार ब्यूरो का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले अहमदाबाद में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं।इन अधिकारियों के अलावा कुछ जिला कलेक्टरों और सहायक कलेक्टरों के भी तबादले किये गये हैं। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां