लाइव न्यूज़ :

गुजरात: AAP प्रदेश अध्यक्ष द्वारा PM मोदी को अपशब्द कहे जाने वाला वीडियो हुआ वायरल, अमित मालवीय ने उठाया सवाल

By आजाद खान | Updated: October 10, 2022 12:54 IST

आप पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देआप पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे पीएम मोदी को अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस वीडियो को ट्वीट किया है।

गांधीनगर: आम आदमी पार्टी की गुजरात प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी को अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया है और इसकी आलोचना की है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद अमित मालवीय ने आप पार्टी पर हमला बोला है। यही नहीं बीजेपी के कई और नेताओं ने गोपाल इटालिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की है। हालांकि टाइम्स नाउ और अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो 2019 का बताया जा रहा है। 

वीडियो में गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा है

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आप पार्टी के गुजरात प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गोपाल इटालिया को पीएम मोदी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया है। 

वीडियो में गोपाल इटालिया को कहते हुए सुना गया है, '...किस्म के आदमी प्रधानमंत्री। आज यहां चुनाव चल रहा है, मुझे आप लोगों से जानना है कि क्या कभी पहले कभी किसी प्रधान ने ऐसे नौटंकी की है....किस्म का आदमी यहां रोड शो कर रहा है। दिखा रहा है कि कैसे मैं इस पूरे देश को...बना रहा हूं। कैसे इस पूरे भारत देश को... बना रहा हूं।...किस्म का आदमी पूरे देश को संदेश दे रहा है कि मैं कैसे सबको.... बना रहा हूं।' 

अमित मालवीय ने इसे बताया गुजरातिओं का अपमान

इस वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने इसे गुजरातिओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा है, 'केजरीवाल के दाहिने हाथ और आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, केजरीवाल इस स्तर तक गिरे, प्रधानमंत्री मोदी को नीच कहा। इस तरह की अपशब्दों का इस्तेमाल करना और गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना हर उस गुजराती का अपमान है, जिसने 27 साल तक उसे और बीजेपी को वोट दिया है।'

जनता आप और अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी- अमित मालवीय

अमित मालवीय ने एक और ट्वीट किया और आप पार्टी के साथ अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री को नीचा कहना जितना आपत्तिजनक है, उसी तरह....शब्द का इस्तेमाल करना भी अपमानजनक है, क्योंकि यह महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक है। यह भारत की नारी शक्ति का अपमान है। जनता इसके लिए आप और अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी...'

वहीं इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि वे इसका संज्ञान ले रही है। 

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियोBJPनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी