लाइव न्यूज़ :

गुजरात टीकाकरण: कुछ समूहों के लिए आधार की जरूरत खत्म की गई

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:47 IST

Open in App

अहमदाबाद, 23 मार्च गुजरात सरकार ने मंगलवार को निराश्रितों, वृद्धाश्रमों, दिव्यांग कल्याण संस्थाओं में रहनेवाले लोगों को बिना आधार कार्ड के भी टीका लगवाने की मंजूरी दे दी।

एक बयान में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य में टीकाकरण अभियान के तहत बिना आधार कार्ड के भी वरिष्ठ नागरिक, आश्रय स्थलों में रह रहे 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों, वृद्धाश्रमों और दिव्यांग कल्याण संस्थाओं में रहनेवालों लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी।

बयान में बताया गया कि राज्य सरकार पहले ही साधुओं और संतों को बिना आधार कार्ड के ही टीके की खुराक देने का निर्णय कर चुकी है। राज्य में अब तक 5,833 केंद्रों में 39,36,104 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने दैनिक स्तर पर तीन लाख लाभार्थियों को टीका देने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं