लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन पर लगी प्रतिबंध, केवल वैक्सीनेटेड लोग कर सकेंगे सफर

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 20, 2021 10:25 IST

गुजरात के अहमदाबाद में अब केवल एक या दोनों वैक्सीन की खुराक लिए हुए लोगों को ही सार्वजनिक परिवहन में जाने की अनुमति दी जाएगी । इसके अलावा कांकरिया झील, साबरमती रिवरफ्रंट , पुस्तकालय में भी जाने की अनुमति नहीं मिलेगी ।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद में अब केवल वैक्सीनेटेड लोगों को ही सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की मंजूरीदोनों या एक खुराक वाले लोगों को ही कांकरिया झील, साबरमती रिवरफ्रंट आदि में जाने की अनुमति इसके अलावा बिना टीका लिए लोग पुस्तकालय में भी नहीं जा सकते हैं

अहमदाबाद : अहमदाबाद में प्रशासन ने नए नियम के तहत जिन लोगों  ने कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है । अब केवल वहीं लोग सार्वजनिक परिवहन में यात्रा कर सकते हैं ।  आज से अहमदाबाद में सार्वजनिक परिवहन या नागरिक भवनों में प्रवेश की वैसे लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं ली है ।

एएमसी आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को नागरिक परिवहन सेवा, बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के साथ-साथ कांकरिया झील के किनारे, साबरमती रिवरफ्रंट, पुस्तकालय, व्यायामशाला, खेल परिसर आदि में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा ।

कुमार ने ट्वीट कर कहा कि “विभिन्न नगरपालिका सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को केवल एक या दोनों वैक्सीन खुराक लेने वाले व्यक्तियों के लिए प्रवेश की अनुमति होगी । ऐसी सुविधाओं के मुख्य द्वार पर वैक्सीन प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी ।  यह नियम 20 सितंबर सोमवार से प्रभावी होगा । यह फैसला टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने और टीका लेने के प्रति लोगों की झिझक को दूर करने के लिए लिया गया है ।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में 22.15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसमें सूरत ने सबसे अधिक 2.77 लाख खुराक दी । राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार रात 10 बजे तक रिकॉर्ड 22,15,027 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन दी गई । अधिकारी ने कहा कि सूरत ने 33 जिलों में सबसे ज्यादा 2,77,121 खुराकें दीं ।

इस बीच, पिछले नौ महीनों में पहली बार, राज्य में कोविड -19 मामलों की संख्या रविवार को एक दिन में एक अंक तक गिर गई ।  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में 30 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 14,605 ​​संक्रमण दर्ज किए गए । सूरत, वडोदरा और वलसाड से आठ नए मामलों के साथ- गुजरात में संक्रमण की संख्या रविवार को 8,25,723 तक पहुंच गई जबकि मरने वालों की संख्या 10,082  रही । 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं