लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ब्रिटेन से लौटे दो लोग ओमीक्रोन से संक्रमित, कुल संख्या नौ हुई

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 दिसंबर ब्रिटेन से हाल में गुजरात आया 45 वर्षीय एक प्रवासी भारतीय और एक किशोर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन से 15 दिसंबर को आने के बाद प्रवासी भारतीय की यहां अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जिसमें उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

आणंद जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘‘व्यक्ति का नमूना बाद में ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया।’’

डॉ. छारी ने बताया कि उसे अहमदाबाद से राज्य के आणंद शहर जाना था, ‘‘लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे हवाई अड्डे के अहमदाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया। मरीज का अहमदाबाद सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि उसके सह-यात्री और उसके संपर्क में आए अन्य लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

वहीं, गांधीनगर के निगमायुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटा गांधीनगर का 15 वर्षीय एक लड़का भी शनिवार को ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह