लाइव न्यूज़ :

गुजरात: उप चुनाव शुरू होने से पहले 57 हजार से अधिक की रकम के साथ दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन नवम्बर गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मंगलवार सुबह मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले वडोदरा जिले के करजन तालुका में पुलिस ने दो लोगों को 57 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दावा किया कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए यह पैसे दिए थे।

गुजरात में उपचुनाव वाली आठ विधानसभा सीटों में करजन भी शामिल है जिस पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।

करजन पुलिस के निरीक्षक ए. ए. देसाई ने कहा, ‘‘ हमने दो लोगों को 57, 700 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। हमें संदेह है कि वे चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं को प्रभावित करना चाहते थे।’’

उन्होंने बताया कि सोहेल चौहान (27) और विधनेश पटेल (27) को गिरफ्तार किया गया है। मीत पटेल, जिसने कथित तौर पर पैसे दिए थे उसकी तलाश जारी है।

मतदान के दौरान नकदी रखने के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा जारी एक अधिसूचना का उल्लंघन करने के आरोप में भादंवि की धारा 188 के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने रोपा गांव के पास आधी रात को आरोपी की कार को रोका और उसकी तलाशी के दौरान कथित तौर पर नकदी बरामद हुई।

शिकायत के अनुसार उनसे जब पूछा गया कि पैसे कहा से आए तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता पटेल द्वारा पैसे देने का दावा किया।

प्राथमिकी के अनुसार दोनों ने मौके पर मौजूद पुलिस वालों को बताया कि पटेल ने गांव पहुंचने के बाद उसे फोन करने को कहा था और पैसे किसे दिए जाने थे, यह भी उसी को पता है।

इस बीच, गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस मुरली कृष्णा ने उन दो वीडियो का संज्ञान लिया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित तौर पर करजन में पैसे बांटने का दावा किया गया है।

कृष्णा ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने वीडियो देखे। मैंने वडोदरा जिला चुनाव अधिकारी को इसकी जांच करने को कहा है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।’’

सीईओ ने बताया कि सभी आठ सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। वहीं मोरबी में भाजपा के मतदान केन्द्र के पास पर्चे बांटने के मामले में जिला चुनाव अधिकारी को जांच करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि सुरेन्द्रनगर जिले के लिम्बडी विधानसभा क्षेत्र में गेदी गांव में फर्जी वोट डलने के आरोपों की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

कष्णा ने कहा कि हालांकि प्राथमिक जांच में इन आरोपों के गलत होने के संकेत मिले हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां