गुजरात : जेल के दो अधिकारियों को 1.32 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 16:42 IST2021-01-26T16:42:44+5:302021-01-26T16:42:44+5:30

Gujarat: Two jail officials arrested for taking bribe of Rs 1.32 lakh | गुजरात : जेल के दो अधिकारियों को 1.32 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया

गुजरात : जेल के दो अधिकारियों को 1.32 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया

अहमदाबाद, 26 जनवरी गुजरात भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने कच्छ जिले की गलपाडर जिला जेल में विचाराधीन कैदियों को परेशान नहीं करने के लिए 1.32 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक जेल अधीक्षक और एक जेलर को गिरफ्तार किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, एक कैदी के रिश्तेदार द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर एसीबी ने सोमवार रात जेल के भीतर प्रभारी जेल अधीक्षक एम एन जडेजा और जेलर एम जे चौहान को गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता के पिता और कुछ अन्य सह आरोपियों को हाल में एक अदालत ने गलपाडर जेल भेज दिया था।

एसीबी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि जडेजा और चौहान ने विचाराधीन कैदियों को उच्च सुरक्षा वाले सेल में नहीं रखने और न्यायिक हिरासत में परेशान नहीं करने के लिए 1.32 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Two jail officials arrested for taking bribe of Rs 1.32 lakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे