लाइव न्यूज़ :

गुजरात : धमाके के बाद दो घर ढहे, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: December 22, 2020 12:25 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 दिसंबर गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल शहर में मंगलवार सुबह एक शक्तिशाली धमाके में दो घर ढह गए और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर चावड़ा ने बताया कि इलाके से गैस लाइन की दो पाइपें गुजरती हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके की वजह क्या थी।

एसपी मयूर चावड़ा ने बताया कि घटना कलोल शहर में पंचवटी सोसाइटी में हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पंचवटी इलाके में सुबह हुए शक्तिशाली धमाके में दो घर ढह गए। मलबे से तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और गुजरात गैस की पाइपलाइनें इलाके से होकर गुजरती हैं। हालांकि धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’

चावड़ा ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भेजा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दोमंजिला दो मकान पूरी तरह से ढह गए।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘‘धमाके से आस-पास के घरों और वाहनों को भी क्षति हुई है। कई घरों में खिड़कियों में लगे कांच टूट गए।’’

व्यक्ति ने बताया कि एक घर तो लंबे समय से बंद था जबकि दूसरे घर में लोग रह रहे थे। पता चला है कि मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकुर घटनास्थल पहुंचे।

ठाकुर ने कहा, ‘‘अभी यह स्पष्ट नहीं है धमाका किस वजह से हुआ। मुझे पता चला कि सोसाइटी से होकर गैस पाइपलाइन गुजरती है। विस्फोट में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos