लाइव न्यूज़ :

गुजरात : धमाके के बाद दो मकान ढहे, दो लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 दिसंबर गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल शहर में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाके में दो मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कलोल के पंचवटी इलाके में एक पाइपलाइन से रसोई गैस का रिसाव हुआ। पिछले साल नवंबर से बंद एक मकान में गैस भरने के कारण सुबह साढ़े सात बजे धमाका हुआ।

गांधीनगर के जिलाधिकारी कुलदीप आर्य ने संवाददाताओं को बताया कि साबरमती गैस लिमिटेड इलाके में पाइप के जरिए गैस की आपूर्ति करती है। यह कंपनी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड और गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम का संयुक्त उपक्रम है।

गांधीनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभय चूडासमा ने बताया, ‘‘सुबह में कलोल शहर में धमाके के बाद दो मकानों के ढहने की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि सोसाइटी से गुजरने वाली गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण धमाका हुआ।’’

इससे पहले, सुबह में गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर चावड़ा ने बताया था कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और गुजरात गैस लिमिटेड की पाइपलाइन इलाके से होकर गुजरती हैं।

हालांकि, अधिकारियों की जांच में पता चला कि ओएनजीसी या गुजरात गैस लिमिटेड की पाइपलाइन के कारण यह हादसा नहीं हुआ।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर उसकी पाइपलाइन नहीं है।

गांधीनगर के जिलाधिकारी आर्य ने कहा कि इलाके में साबरमती गैस लिमिटेड पाइप के जरिए गैस की आपूर्ति करती है। उन्होंने कहा, ‘‘दो मकान गिर गए, इनमें से एक मकान नवंबर 2019 से बंद था। जबकि,एक मकान में तीन लोग किराया पर रह रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि बंद मकान में गैस भरने के कारण यह हादसा हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बारे में फोन पर उनसे जानकारी ली। आर्य ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने घटना के बारे में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।’’ शाह लोकसभा में गांधीनगर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला दो मकान पूरी तरह से ढह गए। एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘‘धमाके से आस-पास के घरों और वाहनों को भी क्षति हुई है। कई घरों में खिड़कियों में लगे कांच टूट गए।’’

व्यक्ति ने बताया कि एक घर तो लंबे समय से बंद था जबकि दूसरे घर में लोग रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकुर घटनास्थल पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos