लाइव न्यूज़ :

गुजरात : बॉयलर धमाके मामले में वडोदरा की कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:27 IST

Open in App

वडोदरा, 25 दिसंबर गुजरात के वडोदरा में एक रसायन फैक्टरी के बॉयलर में धमाके के एक दिन बार कंपनी के दो निदेशकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस हादसे में एक महिला और उसकी बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य घायल हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि कैंटन लेबोरेटरिज के निदेशक तेजस पटेल और अंकित पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 और 308 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां मकरपुरा स्थित फैक्टरी के बॉयलर में शुक्रवार को धमाका हुआ था जिसमें एक चार साल की लड़की, उसकी मां और दो पुरुषों की मौत हुई थी जिसके बाद मंजालपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन-3) करणराज वाघेला ने बताया, ‘‘ धमाके की जांच के दौरान पता चला कि कंपनी प्रबंधन की ओर से बड़ी लापरवाही की गई है, जिसने कामगारों के परिवारों को भंडार गृह के कमरे में रहने की अनुमति दी जो बॉयलर से महज 20 फुट की दूरी पर स्थित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो