लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत में यौन उत्पीड़न के बाद ढाई साल की बच्ची की हत्या

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:00 IST

Open in App

सूरत, आठ नवंबर गुजरात के सूरत शहर में एक अज्ञात व्यक्ति ने ढाई साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की बेटी है और बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी। रविवार को एक फैक्ट्री के समीप उसका शव मिला। यह स्थान बच्ची के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एफ-डिविजन) जे के पंड्या ने कहा कि पुलिस को सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें पता चला कि ‘बच्ची की हत्या से पहले उस पर यौन हमला’ हुआ था। पांडेसरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र में दिवाली की रात बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसी दौरान लापता हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अपहरण का मामला दर्ज किया गया और पुलिस की कई टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को एक फैक्ट्री के नजदीक झाड़ियों से बच्ची का शव मिला। दोषी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन उत्पीड़न से बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे