गुजरात : तेंदुए के हमले में ढाई साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:52 IST2021-07-11T22:52:50+5:302021-07-11T22:52:50+5:30

Gujarat: Two and a half year old girl dies in leopard attack | गुजरात : तेंदुए के हमले में ढाई साल की बच्ची की मौत

गुजरात : तेंदुए के हमले में ढाई साल की बच्ची की मौत

भावनगर, 11 जुलाई गुजरात के भावनगर जिले के भंडारिया गांव में रविवार को एक तेंदुए ने ढाई साल की बच्ची को उसके घर में बुरी तरह से जख्मी कर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शेत्रुंजी संभाग के पलिताना वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में सुबह हुई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इससे एक दिन पहले गिर के पूर्वी संभाग के अमरेली जिले के गरमाली गांव में तेंदुए के हमले में दो महिलाएं घायल हो गई थीं। तेंदुए ने शुक्रवार रात को महिलाओं पर हमला उस समय किया जब वे सो रहीं थीं। उनमें से संगीताबेन नाम की महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि नयनाबेन नाम की महिला को गंभीर चोटें आईं और उसे बेहतर इलाज के लिए राजकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान गुजरात के वन क्षेत्रों में मानव और जानवरों के बीच संघर्ष के कई मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2015 से 2019 के दौरान गुजरात के विभिन्न हिस्सों में तेंदुओं ने 718 लोगों पर हमला किया है, जिसमें से 67 लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Two and a half year old girl dies in leopard attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे