लाइव न्यूज़ :

गुजरात : घर से भागने वाली आदिवासी जोड़े की पेड़ से बांध की पिटाई, नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:49 IST

Open in App

छोटा उदयपुर (गुजरात), 21 जुलाई छोटा उदयपुर जिले में घर से भागने की सजा के तौर पर एक आदिवासी जोड़े का कथित रूप से अपहरण कर उनकी पेड़ से बांध कर डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपाधीक्षक ए. वी. कटकड़ ने कहा कि मंगलवार को छोटा उदयपुर जिले में रंगपुर थाना क्षेत्र के छिलियावंत गांव में हुए कथित हमले के सिलसिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर मौजूद घटना के वीडियो में पेड़ से बंधे जोड़े की कुछ लोग बारी-बारी से डंडों से पिटाई करते देखे जा रहे थे। वहां गांव के अन्य लोग भी मौजूद हैं।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो के माध्यम से घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस बुधवार को गांव पहुंची और पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर दंगा करने, अपहरण और अवैध रूप से बंधक बनाने के आरोप में आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘जोड़ा शादी करने के उद्देश्य से 18 जुलाई को घर से भागा था। हालांकि, गुस्साए ग्रामीणों ने उनके पड़ोसी गांव में होने का पता लगा लिया और मंगलवार की सुबह उन्हें छिलिवंत गांव ले आए। आरोपी ने दोनों को पेड़ से बांधा और डंडों से उनकी पिटाई की।’’

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि आरोपी इसलिए गुस्से में थे क्योंकि स्थानीय परंपरा के अनुसार एक ही गांव के लड़के-लड़की के बीच विवाह प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि रंगपुर थाना क्षेत्र के धादा गांव में एक महीने पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी जहां घर से भागने वाले आदिवासी जोड़े की पांच लोगों पे पिटाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं