गुजरात: राजद्रोह की आरोपी आदिवासी कार्यकर्ता को जमानत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 22:41 IST2021-08-03T22:41:15+5:302021-08-03T22:41:15+5:30

Gujarat: Tribal activist accused of sedition gets bail | गुजरात: राजद्रोह की आरोपी आदिवासी कार्यकर्ता को जमानत

गुजरात: राजद्रोह की आरोपी आदिवासी कार्यकर्ता को जमानत

अहमदाबाद, तीन अगस्त गुजरात उच्च न्यायालय ने मंगलवार को झारखंड से पत्थलगड़ी आंदोलन की एक कार्यकर्ता को जमानत दे दी। इस कार्यकर्ता को गुजरात में राजद्रोह और 'सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने' के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बबीता कश्यप को आदिवासियों को गुजरात सरकार के खिलाफ कथित रूप से भड़काने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति एस एच वोरा ने उसे 20,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

आदेश में कहा गया है कि वह सत्र अदालत की अनुमति के बिना भारत से बाहर नहीं जायेंगी।

गुजरात एटीएस ने 24 जुलाई, 2020 को कश्यप को गिरफ्तार करते हुए दावा किया था कि उसके खिलाफ झारखंड में आदिवासियों के एक वर्ग द्वारा शुरू किए गए पत्थलगड़ी आंदोलन के सिलसिले में झारखंड में पहले से ही कई अपराध दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Tribal activist accused of sedition gets bail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे