लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सीमेंट फैक्टरी की चिमनी में फंसे तीन श्रमिकों की मौत, तीन अन्य को बचाया गया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:36 IST

Open in App

पोरबंदर, 13 अगस्त गुजरात के पोरबंदर जिले के रानाव शहर के पास एक सीमेंट फैक्टरी की चिमनी में फंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को रात भर चले बचाव अभियान के बाद जिंदा निकाल लिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम हुई जब चिमनी की भीतरी सतह पर रंग लगाने के लिए बनाया गया मचान ढह गया , जिससे छह कर्मचारी उसमें फंस गए ।

गुजरात सरकार ने बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो कंपनियों को तैनात किया।

यह दुर्घटना सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड के रानाव स्थित सीमेंट उत्पादन केन्द्र में हुई, जो 'हाथी' ब्रांड नाम के तहत सीमेंट का विपणन करती है।

पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक रवि मोहन सैनी ने संवाददाताओं से कहा, ''घटना में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को चिमनी के अंदर से बचाया गया।''

अधिकारियों ने कहा कि चिमनी के अंदर स्थापित धातु की मचान संरचना उस समय ढह गई जब छह कर्मचारी जमीन से लगभग 40 फुट ऊपर थे।

श्रमिकों का पता लगाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के लिए चिमनी के अंदर कैमरा लगे ड्रोन भेजे गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया और श्रमिकों को बचाने के लिए चिमनी के कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बीरसिंह जाटव, सुनील कुशवाह और बिजेंद्र जाटव के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट