लाइव न्यूज़ :

गुजरात : जामनगर में ओमीक्रोन से संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:57 IST

Open in App

जामनगर (गुजरात), 17 दिसंबर इस महीने की शुरुआत में गुजरात के जामनगर शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए जिम्बाब्वे में रहने एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई), उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार संक्रमण मुक्त हो गए हैं और उन्हें यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुजरात में ओमीक्रोन स्वरूप के ये पहले तीन मरीज थे। बाद में राज्य में ऐसे दो और मामले सामने आए, जिनमें एक मामला सूरत में और दूसरा महेसाणा में सामने आया।

जामनगर शहर में सरकारी जीजी अस्पताल में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ सौगत चटर्जी ने कहा, ‘‘ओमीक्रोन से संक्रमित सभी मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। ताजा जांच में मरीजों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ओमीक्रोन वार्ड अब खाली है।’’

जीनोम अनुक्रमण से चार दिसंबर को यह पता चला था कि ‘जोखिम’ वाले देशों में से एक जिम्बाब्वे से यहां आए 72 वर्षीय एनआरआई कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को संक्रमित हैं। गुजरात में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप का यह पहला मामला था।

व्यक्ति ने जिम्बाब्वे में चीन के कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली थी। आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें अधिकारियों ने पृथक-वास में भेज दिया और जीनोम अनुक्रमण के लिए उनके नमूने भेजे।

जिम्बाब्वे से लौटे व्यक्ति की पत्नी और एक रिश्तेदार भी दो दिन बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जीनोम अनुक्रमण में 10 दिसंबर को इन दोनों के भी ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। गुजरात में नए स्वरूप के अभी दो उपचाराधीन मरीज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों