गुजरात: राजकोट शहर के पास पहुंचे तीन शेरों को बचाकर गिर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:52 IST2021-01-13T21:52:05+5:302021-01-13T21:52:05+5:30

Gujarat: Three lions reached near Rajkot city were rescued and brought down | गुजरात: राजकोट शहर के पास पहुंचे तीन शेरों को बचाकर गिर पहुंचाया गया

गुजरात: राजकोट शहर के पास पहुंचे तीन शेरों को बचाकर गिर पहुंचाया गया

अहमदाबाद, 13 जनवरी गुजरात के गिर जंगल से निकलकर राजकोट शहर के पास पहुंचे तीन शेरों को बुधवार को सकुशल बचाकर वापस गिर पहुंचाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वसावडा ने बताया कि तीन शेर गिर जंगल से लगभग 100 किमी दूर राजकोट तालुका पहुंच गए थे और पिछले करीब एक महीने से आसपास के इलाके में ही रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि वन अधिकारियों के दल ने तीनों शेरों को बचाया गया और फिर उन्हें गिर ले जाया गया। जल्द ही इन्हें वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने के दौरान कई बार इन शेरों को गांवों के आसपास देखा गया जोकि शहर से काफी अधिक दूर नहीं है और इसके चलते आसपास के निवासियों में डर का माहौल बन गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Three lions reached near Rajkot city were rescued and brought down

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे