लाइव न्यूज़ :

गुजरात : विधायक के घर में लाखों रूपये की मूल्यवान वस्तुओं की चोरी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन जुलाई गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकोर के गांधीनगर स्थित बंगले में अज्ञात लोगों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कलोल शहर स्थित ठाकोर के बंगले से चोर करीब 8.51 लाख रुपये की मूल्यवान वस्तुओं की चोरी की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई और उस समय बंगले में कोई नहीं था।

कलोल शहर थाने के प्रभारी निरीक्षक उस्मान मजगुल ने बताया, ‘‘कल रात कुछ चोर विधायक बलदेवजी ठाकोर के बंगले में दाखिल हुए और दो लाख रुपये नकद, सोने की दो जंजीर, दो घड़ी, तीन एलईडी टीवी और सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर अपने साथ ले गए जिसकी कीमत करीब 8,51,500 रुपये है।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस बीच, कलोल शहर से विधायक ठाकोर ने दावा किया कि यह दूसरी बार है जब उनके बंगले में चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को चोरों को पकड़ने में रुचि नहीं है।

ठाकोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यह दूसरी बार है जब मेरे घर में चोरी हुई है। पिछली घटना को अंजाम देने वालों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। हर रात, चोर कलोल में एक या दो घरों में चोरी करते हैं और मेरा मानना है कि पिछले चार-पांच साल में कोई पकड़ा नहीं गया है। पुलिस को ऐसे अपराधों पर लगाम लगानी चाहिए और गश्त बढ़ाना चाहिए, पर ऐसा लगता है कि उसकी इसमें रुचि नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव