लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अस्पताल के मुर्दाघर से वृद्धा का शव अन्य परिवार को दे दिया गया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:24 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 नवंबर एक बड़ी चूक में अहमदाबद नगर निगम के एक अस्पताल के मुर्दाघर से एक वृद्धा का शव एक अन्य परिवार को सौंप दिया गया जिसने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

जब लेखाबेन चंद (65) के परिवार के सदस्य रविवार को वी एस अस्पताल पहुंचे तब वे मुर्दाघर में उनका शव नहीं पाकर स्तब्ध रह गये। चंद का शव उनके बेटे के कनाडा से यहां पहुंचने तक के लिए मुर्दाघर में रखा गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ‘शव की अदला-बदली हो गयी’ और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं ।

परिवार के सदस्यों ने 11 नवंबर की सुबह को इस अस्पताल के मुर्दाघर में शव रखा था क्योंकि वे लोग उनके अंतिम संस्कार के वास्ते उनके प्रवासी बेटे के कनाडा से आने का इंतजार कर रहे थे।

चंद के परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब वे लोग रविवार को शव लाने अस्पताल पहुंचे तब उन्होंने ‘शव गायब’ पाया तथा बाद में उन्हें पता चला कि वह शव कोई और परिवार ले गया और उसने अंतिम संस्कार भी कर दिया।

अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चंद के परिवार के सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं और उसने ऐसे शवों का कोई उपयुक्त रिकार्ड नहीं रखा जिससे उनके अदला-बदली या गायब हो जाने की आशंका बढ़ गयी।

उनके अनुसार वृद्धा की 10-11 नवंबर की रात को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। ग्यारह नवंबर को परिवार के सदस्यों ने उनका शव मुर्दाघर में रखने का निर्णय लिया था ताकि उनका बेटा उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कनाडा से लौट सकें।

वृद्धा के बेटे अमित चंद ने कहा, ‘‘ आखिर बार अपनी मां का चेहरा देखने के लिए मैंने करीब 36 घंटे का सफर किया। यहां हमने उनके स्थान पर एक पुरूष का शव पाया। अधिकारियों के पास दस्तावेज नहीं हैं जो हमने शव के साथ सौंपे थे। हमें कोई रसीद नहीं दी गयी थी। ’’

वी एस अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अधिकारी कौशिक बेगडा ने कहा, ‘‘ शव की अदला-बदली हो गयी और जो लोग शव ले गये, उनकी पहचान कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो