गुजरात: CM भगवंत मान के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर क्या डाला, पार्टी ने BJP प्रवक्ता को किया 6 साल के लिए निलंबित

By भाषा | Published: October 3, 2022 05:00 PM2022-10-03T17:00:45+5:302022-10-03T17:21:49+5:30

भाजपा प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को निलंबित करते हुए पार्टी ने कहा, ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अहमदाबाद जिले से भाजपा नेता किशनसिंह सोलंकी को प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के आदेश पर आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’

Gujarat taking selfie with CM Bhagwant Mann Facebook party suspended BJP spokesperson kishan singh solanki 6 years | गुजरात: CM भगवंत मान के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक पर क्या डाला, पार्टी ने BJP प्रवक्ता को किया 6 साल के लिए निलंबित

फोटो सोर्स: https://www.facebook.com/kishansinhmediacell

Highlightsभाजपा ने अपने प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। उनकी सीएम भजवंत मान के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। बताया जाता है सोलंकी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी काम करते थे।

गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को निलंबित कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान के साथ ली गई एक ‘सेल्फी’ (मोबाइल फोन से ली गई तस्वीर) सोशल मीडिया पर साझा करने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने सोलंकी के खिलाफ यह कार्रवाई की। 

भाजपा ने 6 साल के लिए किया निलंबित

भाजपा की गुजरात इकाई के एक बयान के अनुसार, अहमदाबाद से भाजपा के नेता सोलंकी ने करीब छह महीने पहले तक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर सेवा दी थी। उन्हें तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि सोलंकी ने रविवार रात मान के साथ अपनी एक तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर साझा की थी, जिसके साथ लिखा हुआ था, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भगवंत मान जी।’’ 

नोटिस में क्या कहा गया है

मामले में दिए बयान में कहा गया है, ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अहमदाबाद जिले से भाजपा नेता किशनसिंह सोलंकी को प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के आदेश पर आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’ 

सोलंकी प्रदेश भाजपा मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके है

इस पर बोलते हुए भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने कहा कि सोलंकी प्रदेश भाजपा मीडिया टीम का हिस्सा थे और उन्होंने प्रवक्ता के तौर पर सेवा दी, लेकिन अब किसी पद पर नहीं हैं। सोलंकी के फेसबुक पेज के अनुसार, उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सेवा दी थी। 

उल्लेखनीय है कि मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने के वास्ते हाल में राज्य (गुजरात) का दौरा किया था। 
 

Web Title: Gujarat taking selfie with CM Bhagwant Mann Facebook party suspended BJP spokesperson kishan singh solanki 6 years

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे