लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अमरेली के पुलिस अधीक्षक को समुद्र से डूबने से बचाया गया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:10 IST

Open in App

अमरेली, 28 जून गुजरात के अमरेली में सारकेश्वर तट के पास अरब सागर में तैरने गये जिले के पुलिस अधीक्षक को डूबने से बचा लिया गया।

अमरेली के पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह राणा ने सोमवार को बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय रविवार को यहां जाफराबाद थाना गये थे, तब यह घटना घटी। राणा के अनुसार वह समुद्र तट के किनारे बनाए गए एक नये पुलिस गेस्ट हाउस को देखने गए थे तथा जब वह लौट रहे थे, तब सारकेश्वर तट के समीप तैरने के लिए रुक गये।

उपाधीक्षक ने बताया कि तैरते समय लहरें उन्हें खींचने लगीं और वह डूबने लगे। राय के साथ गये पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद मछुआरों को अलर्ट कर दिया और उन्होंने उन्हें बचाया।

राणा ने बताया कि राय को समीप के एक अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार सोमवार को वह कार्यालय आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र