लाइव न्यूज़ :

गुजरात : वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर कारों, ट्रकों पर पथराव, सात वाहन क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:08 IST

Open in App

आणंद, तीन नवंबर गुजरात के आणंद जिले में वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रकों और कारों पर पथराव किया, जिससे सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को देर रात कुछ लोगों द्वारा वाहनों पर पथराव करने के बाद तीन ट्रकों और चार कारों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने बताया कि समारखा गांव के पास एक्सप्रेसवे के मार्ग में हुई इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि रास्ते पर गश्त बढ़ा दी गई और भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) के तहत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया, “मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक्सप्रेसवे पर अहमदाबाद की ओर जा रहे वाहनों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। तीन ट्रक समेत सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।”

अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?