लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अरावली में पुलिसकर्मियों पर पथराव, 30 लोग गिरफ्तार किये गये

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:31 IST

Open in App

भिलोदा (गुजरात), 24 मई गुजरात के अरावली जिले में भिलोदा शहर के एक इलाके में (कोरोना वायरस महामारी के चलते) लोगों के बीच आपस में दूरी की व्यवस्था लागू करने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से पथराव किये जाने को लेकर 30 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार रात 50 से अधिक लोगों की भीड़ ने पथराव किया, जिसमें भिलोडा थाने के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

जिला पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि एक पुलिसकर्मी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से जख्मी हो गये।

उन्होंने बताया कि ये पुलिसकर्मी पुलिस जीप से नियमित गश्ती ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें मालवा इलाके में स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो जाने की सूचना मिली और वे वहां पहुंचे।

उन्होंने बताया कि किसी विवाद की वजह से 50 से अधिक लोग वहां इकट्ठा हो गये थे। पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उन्हें सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने और घर जाने के लिए समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब पुलिसकर्मियों ने महामारी के चलते उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, तो आपस में लड़ रहे स्थानीय लोग अचानक पुलिस से नाराज हो गये और वे पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर भागना पड़ा।’’

खरात ने बताया कि पुलिसकर्मियों के चले जाने के बाद भीड़ ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस अधिकारी के अनुसार बाद में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने 30 लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर हत्या, दंगा फैलाने और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos