लाइव न्यूज़ :

गुजरात : स्टैच्यु ऑफ यूनिटी के दीदार करने वालों की संख्या 50 लाख के पार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 13:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 मार्च गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थापित एवं वर्ष 2018 में पर्यटकों के लिए खोली गई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का दीदार करने वालों की संख्या 50 लाख को पार कर गई है। राज्य सरकार के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गुजरात के अवर मुख्य सचिव (वन एवं पर्यावरण) राजीव गुप्ता ने ट्वीट किया कि सरदार पटेल की यह प्रतिमा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है और यह सभी आयुवर्ग के लोगों को आकर्षित कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने का गौरव प्राप्त है और इसे केवडिया में सरदार सरोवर बांध के नजदीक साधू बेट द्वीप पर बनाया गया है। प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

प्रतिमा के उद्घाटन के बाद से ही देश और दुनिया के पर्यटक इस पर्यटक केंद्र और अन्य आकर्षणों को देखने आ रहे हैं।

गुप्ता ने ट्वीट ने किया, ‘‘स्टैच्यु ऑफ यूनिटी को देखने आने वालों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है।दूरदृष्टि रखने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसका निर्माण किया गया और यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में उभरा है और सभी आयुवर्गों के लिए कई तरह का आकर्षण प्रस्तुत कर रहा है।’’

गुप्ता ने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात पर्यटन को भी टैग किया है।

गौरतलब है कि केवडिया से रेल एवं हवाई संपर्क को सुधारने के लिए हाल में देश के विभिन्न हिस्सो से आठ नई रेलगाड़ियां चलाई गई है और अहमदाबाद से सीप्लेन की सुविधा शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: 9 साल बाद कांस्य पदक, भारत ने अर्जेन्टीना को 4-2 से हराया