लाइव न्यूज़ :

गुजरात : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 28 से 31 अक्टूबर तक दर्शकों के लिए खुला रहेगा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 अक्टूबर गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं आसपास के पर्यटक स्थल 28 से 31 अक्टूबर के बीच दर्शकों के लिए खुले रहेंगे। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।

इससे पहले रविवार को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास एवं पर्यटन प्रशासन प्राधिकरण (एसओयूएडीटीजीए) ने घोषणा की थी कि 182 मीटर ऊंचा स्मारक एवं इसके आसपास के अन्य स्थल 28 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बंद रहेंगे।

राष्ट्रीय एकता दिवस देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।

एसओयूएडीटीजीए ने एक बयान में बताया, ‘‘लोगों की मांग पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अन्य पर्यटक केंद्र 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच खुले रहेंगे। इन पर्यटक स्थलों के बंद रहने की पहले की अधिसूचना रद्द की जाती है। बहरहाल, राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!