लाइव न्यूज़ :

गुजरात : 25 जुलाई को दुकानदारों के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 जुलाई गुजरात सरकार के पास कोविड-19 रोधी टीके की 15 लाख से अधिक खुराकें अभी भी उपलब्ध हैं, इसको ध्यान में रखते हुए दुकानदारों और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 25 जुलाई को एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस महीने की शुरुआत में राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि होटल, मॉल, दुकानों, सैलून और रेस्तरां के व्यवसाय से जुड़े लोगों को 31 जुलाई तक कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाना आवश्यक है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले नितिन पटेल ने कहा, ''राज्य में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 3.01 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। हमारे अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने अतिरिक्त खुराकें भेजी थीं, जिसके परिणामस्वरूप हमारे पास टीके की 15.18 लाख खुराकों का स्टॉक उपलब्ध है। हमें प्रति दिन टीके की करीब 2.5 लाख खुराकें मिल रही हैं।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदारों के अलावा कोचिंग सेंटरों के शिक्षण कर्मचारी, पुस्तकालय कर्मचारी, राज्य बस परिवहन निगम के चालक और संवाहक, सिनेमाघरों में काम करने वाले लोग और खिलाड़ी भी रविवार को टीका लगवा सकेंगे। इस अभियान के तहत कुल 1800 केन्द्रों पर टीके लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: जब नाइट क्लब की आग में झुलस रहे थे लोग, तब लूथरा ब्रदर्स भागने की कर रहे थे तैयारी; पुलिस का खुलासा

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया